Deepak kumar

May 14 2024, 20:58

इंडी प्रत्यशी विनोद सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए तिसरी पहुंची कल्पना सोरेन

गिरिडीह। कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के द्वारा तिसरी के गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झामुमो की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हेलिकॉप्टर से पहुंची। वहीं सभा में राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी सह बगोदर विधायक विनोद सिंह, झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के अलावे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, कांग्रेस नेत्री दयामनी सहित इंडी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए और विनोद सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने जनता से बहुत वादे किए, लेकिन उसमंे से एक भी वादे को पूरा नहीं किए। कहा कि आपका प्रत्याशी विनोद सिंह जनहित एवं गरीब गुरुबो की आवाज को हमेशा विधानसभा में जोश खरोश से उठाते रहे है। अगर इस बार लोकसभा चुनाव में आप सभी भाई बहने 20 मई को इंडिया गठबंधन को वोट देंगे तो आपकी आवाज दिल्ली तक जाएगी। कहा कि आज के भीड़ को देख कर लगता है कि इस बार भाजपा सरकार को केंद्र से भगा कर ही दम लेना है। जनसभा के दौरान उन्होंने जनता से वाद करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो तिसरी, गांवा, देवरी के अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज का न सिर्फ निर्माण किया जायेगा। बल्कि क्षेत्र का भी विकास किया जायेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि जो भाजपा नारा लगा रही इस बार चार सौ पार लगाता है इस लोकसभा चुनाव में दो सौ पार भी नही कर पाएगी। कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टी कमर कस ली है इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर देंगे। वहीं प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि यहां की जनता एक बजे से ही इस कड़ी धूप में बैठी हुई है ये अपलोगांे का प्यार नही है तो ओर क्या है। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोडरमा की जनता बदलाव चाह रही है। तिसरी, देवरी और गांवा में शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या बहुत है। अगर आप का साथ मिला तो इन समस्याओं को दूर कर सकता हूं। माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव व झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज तिसरी, गांवा, देवरी के जनता इस भीड़ के माध्यम से दिखा दे रही है कि इस बार भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेगी। कहा कि जानता इस बार जान चुकी है कि भाजपा केवल चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादे कहां दफन हो जाते है वो पता भी नही चलता। इस मौके पर झामुमो के पूर्व विधायक निज़ामउद्दीन अंसारी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, माले नेता मंटू शर्मा, मुन्ना राणा, बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुनीब उद्दीन आदि लोग मौजूद थे।

Deepak kumar

May 12 2024, 22:38

अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान कराने के लिए भाजपा ने नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

तिसरी , गिरिडीह तिसरी प्रखंड के गडकुरा पंचायत पलामो गांव में नुक्कड़ सभा का अयोजन किया गया। तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने हर गरीब को पक्का घर, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, पेयजल, प्रति व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से हर महीने अनाज, 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि हमलोग ही नही पूरा देश अगर अमन चैन की जिंदगी जी रहा है तो नरेंद्र मोदी की देन है। कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के नौकरों के पास जब ईडी का छापा पड़ता है तो करीब 35 हजार करोड़ रुपए बरामद किया जाता है तो आप अनुमान लगा सकते है कि जब बड़े बड़े मंत्री और सचिव के घर में ईडी छापा मरेगी तो कितना अवैध रुपया बरामद होगा। कहा कि कोडरमा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार प्रधानमंत्री आवास बनायें गए है। वहीं देशभर में 4 करोड़ पीएम आवास बने हैं। जबकि तीन करोड़ बनने वाले हैं। यानी अब तक जिन्हें आवास नहीं मिले हैं, उन्हें भी पक्का घर मिलने की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा देवी को भारी वोट से जीतकर दिल्ली भेज मजबूत सरकार बनाने का अहवान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हुआ है। दस वर्ष तक नरेंद्र मोदी ने सिर्फ देश और देशवासियों का ही विकास किया है। मौके पर तिसरी दक्षिणी भाग जिला परिषद रामकुमार रावत, भाजपा नेता उपेंद्र साव, कपिल यादव, हरीश साह, प्रकाश पासवान, विजय यादव, नरेश यादव, अनिल शर्मा, रवि यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, बाबूलाल दयाल, संदीप शर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepak kumar

May 10 2024, 16:36

तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपाइयों ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के अध्यक्षता में गुरुवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत, भंडारी ,खरखरी ,लक्ष्मीपुर , घनघरीकुरा,बरवाडीह ,कुंजलपूर और खटपोक में कोडरमा लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा मोदीजी ने गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान ,किसान कल्याण,नारी शक्ति को नई ऊर्जा ,भारत की अमृत पीढ़ी का सशक्तीकरण,सभी को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा,तकनीक के क्षेत्र में भारत बन रहा 'शक्तिमान',मध्य वर्ग की जिंदगी आसान करने का अभियान, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार राष्ट्र ,प्रथम विश्व का आर्थिक केंद्र बनता भारत, भारत के विकास का इंजन बनता उत्तर पूर्व कारोबारी सहूलियत , बुनियादी ढांचा निर्माण की अभूतपूर्व रफ्तार,पर्यावरण की रक्षा के साथ विकास सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण पर संबोधन किया गया । इस मौके पर मोहन बरनवाल ,बाबूलाल दयाल ,संदीप शर्मा ,अनिल शर्मा ,नरेश यादव ,दिनेश विश्वकर्मा ,रामचंद्र यादव ,गोकुल यादव ,रविंद्र यादव संतोष सिंह, बिनोद पांडेय, सुनील सेठ समेत दर्जनों लोग सामिल थे ।

Deepak kumar

May 10 2024, 16:34

इंडिया गठबंधन कार्यालय का तिसरी प्रखंड में किया गया उद्घाटन,



तिसरी प्रखंड स्थित गांवा रोड में भाकपा माले कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया गया जिसमें इंडिया गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बातों को सबके समक्ष रखा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को जनता का पुरा समर्थन मिल रहा है इस बार कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह का एतहासिक जीत होगा चुनाव में विनोद सिंह और अन्नपूर्णा देवी के बीच में ही टक्कर है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश वर्मा के चुनाव लड़ने से विनोद सिंह को कोई अंतर नही पड़ेगा बल्कि फायदा ही होगा और पूर्व विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा को मजबूती से लड़ने की नसीहत और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में लाल लहर चल रहा है। इस बार चुनाव में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का फिजां बदलेगा और भाजपा प्रत्याशी की शर्मनाक हार होगी। हर जगह भाजपा का विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार 10 सालों से कोडरमा में भाजपा के सांसद रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। तिसरी प्रखंड में छात्रों द्वारा लगातार डिग्री कॉलेज का मांग किया गया लेकिन सांसद चूपी साधी हुई थी इस मौके पर जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बीस सूत्री अधक्ष्य मुनीब उद्दीन, माले नेता मंटू शर्मा, प्रकाश यादव, मुन्ना राणा, उपेंद्र शर्मा, जय नारायण यादव, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Deepak kumar

Apr 29 2024, 20:40

तिसरी में हुई मंडल स्तरीय भाजपाईयों की बैठक
तिसरी प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला में आगामी 2 मई को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा के तिसरी व चंदौरी मंडल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित ने किया। मौके पर भाजपाइयों ने नामांकन और चुनाव को लेकर कई मुद्दों में चर्चा की।

बैठक के दौरान बताया गया कि नामांकन कार्यक्रम में तिसरी प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसके लिए हर पंचायतवार पंचायत ब्योरा भी तैयार किया गया है। वहीं इस बार चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने की भी बात कही गई।

बैठक में भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, किशुन यादव, डब्लू सिंह, सुनील साव, कपिल यादव, सुनील सेठ, माला सिन्हा, अफजली खातून, विनय बर्णवाल, मदन यादव, लखिराम हेमब्रम समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।

Deepak kumar

Apr 24 2024, 20:43

थमने का नाम नहीं ले रहा तिसरी में ढिबरा का अवैध खनन व परिवहन, ट्रकों में भरकर गिरिडीह भेज रहे हैं कारोबारी
 
गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के गम्हरियाटांड़ स्थित एक गोदाम से गिरिडीह के पांडेयडीह स्थित गोदाम में ढिबरा का अवैध परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
बता दें कि सरकार व प्रशासन के नजर में तिसरी व गावां में ढीबरा के व्यवसाय पर पूर्णतः रोक लगा होने की जानकारी है। जबकि वास्तविकता यह है कि गावां व तिसरी प्रखंड के कई ऐसे व्यापारी है जो ढीबरा का अवैध उत्खनन भी करवा रहे हैं और बेरोक टोक कुछ पुलिसकर्मियों और वन कर्मियों की मिलीभगत से अपने ढीबरा को बेच भी रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में गम्हरियाटांड स्थित एक गोदाम से कई ट्रक ढिबरा गिरिडीह के लिए भेजा जा चुका है। यह ढीबरा लदा ट्रक देवरी, बेंगाबाद होते हुए गिरिडीह के पांडेयडीह पहुंचता है, जहां एक गोदाम में इसे डंप किया जाता है। वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि गिरिडीह के जिस गोदाम में ढिबरा का डंपिंग किया जा रहा है वह एक नामचीन माइका व्यवसाई हैं। वहीं तिसरी से ढीबरा गिरिडीह भेजने वालों में किन्ही अशोक एवं विजय का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि इन्ही कारोबारियों द्वारा देवरी से पिकअप द्वारा भी गिरिडीह ढीबरा भेजा जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर अगर बात करें तो तिसरी के नारोटांड, असुरहड्डी से बलथरवा, सतगावा होते हुए ढिबरा को पिकअप एवं 407 वाहन से कोडरमा के मसनोडीह पहुंचाया जाता है। वहीं गावां के भुजवा माइंस से भी तिसरी के कुछ व्यापारियों द्वारा ढीबरा का अवैध उतखन्न कर पिहरा की ओर से कोडरमा के मसनोडिह भेजा जाता है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही तिसरी के बीडीओ द्वारा ढिबरा के अवैध परिवहन को लेकर कार्रवाई की गई थी और ढीबरा गाड़ी को जब्त किया गया था। लेकिन बीडीओ द्वारा की गई इस कार्यवाई के बावजूद ढीबरा कारोबारी धड़ल्ले से ढीबरा गिरिडीह भेजने का कृत कर ही रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि ढिबरा के अवैध उत्खनन और परिवहन होने की जानकारी उन्हे भी मिल रही है। जल्द ही इस मामले में करवाई की जायेगी।

Deepak kumar

Apr 23 2024, 20:06

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में दो गिरफ्तार, कोलकाता से नाबालिग को किया बरामद नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में दो गिरफ्तार, कोलकाता से नाब
गिरिडीह। गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर दूसरे समुदाय की नाबालिग को भगा ले जाने के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जबकि नाबालिग को धारा 144 के बयान के लिए गिरिडीह कोर्ट भेजा गया है। तिसरी थाना पुलिस ने तकनीकी सहारा लेकर अपहरण की गई नाबालिग को गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल के कोलकाता से बरामद किया। इस दौरान कोलकाता पुलिस के सहयोग से नाबालिग के अपहरण के आरोपी आफताब अंसारी को भी कोलकाता से गिरफ्तार किया। साथ ही आफताब का सहयोग करने के आरोप में तिसरी पुलिस ने उसके साथी निशार अंसारी को भी उसके घर से दबोचने में सफल रही। बताया जाता है कि आफताब का सहयोग उसके दो साथी ने किया था, जिसमे एक तिसरी के पपीलो गांव निवासी निशार अंसारी के अलावे गांवा के एक और आरोपी एजाज अंसारी शामिल है। जिसने दूसरे समुदाय की नाबालिग को भगा ले जाने में मदद किया था। इस दौरान नाबालिग के पिता ने तिसरी थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आफताब अंसारी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग को बरामद किया।

Deepak kumar

Apr 12 2024, 18:08

आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटके रहने से पोषण क्षेत्र के लोगों को हो रही है परेशानी


तिसरी, गिरिडीह

तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह पंचायत स्थित लपडियार में ताला लटके रहने से पोषण क्षेत्र के लोगों को अपने बच्चे के देखभाल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबध में जानकारी देते हुए पोषण क्षेत्र की एक महिला ने नाम नही बताने की शर्त पर बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र महुआ चुनने के मौसम में हमेशा ही बंद रहता है। जब तक महुआ गिरना बंद नहीं हो जाता तब तक यह आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलता है और नाही यहां कोई काम होता है।

इस संबंध में जब आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सरिता हांसदा से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह लगातार आंगनबाड़ी केंद्र खोलती है। हालांकि जब उन्हें क्षेत्र भ्रमण का काम होता है तब कुछ देरी होता है।

Deepak kumar

Apr 10 2024, 19:55

ईद व रामनवमी पूजा शांति पूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

तिसरी –तिसरी थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया । बैठक  बीडीओ मनीष कुमार  की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य रूप से इन्पैक्टर पोस्कल टोप्पो थाना प्रभारी संजय नायक उपस्थित थे बता दें कि बैठक में ईद और रामनवमी  त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ  मनाने की अपील की गयी ।इस अवसर पर इंस्पैक्टर पोसकल टोप्पो ने आचार संहिता के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ मनीष कुमार ने शांति पूर्ण रुप से मनाने को अपील किया और कहा गलत करने वालो को बख्शा नहीं जायेगा और  डीजे पर भी प्रतिबंध लगाया गया है
इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय नायक ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और कहा कि  सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह का अफवाह नहीं फैलाएं । कहीं कोई   मामला होता है तो तुरंत थाना को सूचना दें जिसमें बैठक के सभी लोगों ने अपना अपना विचार रखे बैठक में  एएसआई बंधु उराव, एसआई रोशन कुमार सिंह, एएसआई सुदर्शन बीन एवं दक्षिणी भाग जिला परिषद रामकुमार राउत, उत्तरी भाग जिला परिषद प्रतिनिधि किशुन यादव, भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, आजसू जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, , तिसरी मुखिया किशोरी साव, सिंघो मुखिया मो हासिम उद्दीन अंसारी,चंदौरी मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दयाल, पंचायत समिति गोपी रविदास, सुनील यादव,बेलवाणा मुखिया प्रतिनिधि उमर फारुख मो कादिर, मो समसुद्दीन, पाल्मरुआ मुखिया प्रतिनिधि मुस्तकीम अंसारी, गडकुरा मुखिया इब्राहिम मिया आदि लोग उपस्थित थे ।

Deepak kumar

Apr 01 2024, 17:10

दो बच्चों की मां की हुई संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का आरोप


तिसरी, गिरिडीह

तिसरी थाना अंतर्गत बेलवाणा करबला के पास मोकिना खातून नामक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है। हालांकि मृतका की मां शेरुन खातून, मौसी मोरिना खातून ने अपने दामाद मिसाल अंसारी सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटी की शव को देख मां शेरूण, बहन रेजुन खातून और स्वजनो का रो रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलने पर शव को तिसरी पुलिस ने जप्त कर थाना ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है। बता दें कि मृतक मोकीना खातून की शादी पांच वर्ष पूर्व बेलवाना गांव के मिशाल अंसारी से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। मृतका और पति एक ही गांव के निवासी है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। मृतका की मां मसोमत शेरून खातून ने बताया की कुछ माह से पति पत्नी के बीच काफी झगड़ा चल रहा था। रविवार रात को फोन पर बेटी ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की बात बताई। सोमवार सुबह को बेटी की मौत की खबर आई। मेरी बेटी को उसके पति और ससुराल के लोगों ने गला घोंट कर मारने के बाद फांसी लगाने का रूप दिया है। मोसी मोरिना खातून ने कहा कि मृतका मोकीना रोजा रख रही थी। पति शराब पीकर परेशान और मारपीट करता था।